फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नकली नोट बनाने व सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन किए गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस द्वारा नकली नोट के साथ पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने नकली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब चार महीने से नकली नोटों की सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से 2.59 लाख रुपये के नकली नोट और उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी गोरखपुर, कानपुर और यमुनानगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गुरुद्वारा रोड निवासी वंश व रुबल को नकली नोट बनाने व तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ की गई तो पूरे गिरोह का पता चला। इसमें सर्विलांस, थाना कुतुबशेर, सदर बाजार और स्वाॅट टीम को लगाया। शनिवार को पुलिस ने रेलवे की छोटी लाइन के पास रेलवे क्वार्टर से शशि कुमार उर्फ सर्वेश निवासी नगेलिनपुर पतारा पात्र कानपुर, नवीन पासवान निवासी मुकुल द्वार बेलपार गोरखपुर और करणवीर निवासी गिल्लौर यमुनानगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन विदेशी साइट्स से सिक्योरिटी पेपर मंगवाते थे।
इसके बाद लैपटॉप, प्रिंटर की मदद से 500 रुपये के नकली नोट तैयार करते थे। यह नोट इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों को एक के बदले दो के लालच में बेचते थे। 500 रुपये का नोट ये 250 रुपये में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपी नवीन पासवान के खिलाफ पहले से ही थाना बड़हलगंज गोरखपुर में केस दर्ज है। आरोपियों के पास से 500-500 के 2.59 लाख रुपये, छह मोबाइल, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, फोटो कटर, सिक्योरिटी थ्रेड के पेपर, लैपटॉप चार्जर, आधार कार्ड, पर्स, बाइक आदि सामग्री मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें