फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विश्वासनगर के पास पांवधोई नदी पर बनेगा पुल, राह होगी आसान

Fri, 13 Nov 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुराना कलसिया रोड स्थित विश्वासनगर के पास पांवधोई नदी पर नए पुल का निर्माण होगा। उसके बाद लोगों की राह आसान होगी। नगर विधायक राजीव गुंबर द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिली है। पुल पर कुल 4.9 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

दरअसल, पांवधोई नदी पर जिस जगह पुल का निर्माण होना है। वहां करीब 30 साल पहले एक पुल हरौड़ा सीट से तत्कालीन भाजपा विधायक मोहर सिंह के प्रयास से बनवाया गया था, जिसकी चौड़ाई करीब 15 फीट है। पुल गलत जगह पर बना दिए जाने के कारण उसे पुराना कलसिया रोड से जोड़ा नहीं जा सका है। इसकी वजह से पुल और सड़क के बीच में करीब 60 मीटर का टुकड़ा कच्चा है। इसकी वजह से बरसात के दिनों में लोगों को चलने में परेशानी रहती थी। इसी को देखते हुए नगर विधायक द्वारा प्रस्ताव बनवाकर भेजा गया था, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही पुल का निर्माण शुरू होगा।

नगरवासियों की लंबे समय से पुल की मांग थी। लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव तैयार कराकर भिजवाया गया था। इस संबंध में शासन में भी बात हुई, जिसके बाद स्वीकृति मिल गई है। पुल बनने के बाद उसे सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके बाद लोगों को समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव गुंबर, नगर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें