फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अगले सप्ताह सहारनपुर आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 13 Nov 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह सहारनपुर का दौरा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उनके कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हलचल है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस साल सहारनपुर में लगातार कई दौरे रहे हैं। फिलहाल 15 नवंबर के बाद संभावित दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। चर्चा है कि वह बेहट क्षेत्र में बने स्पोर्ट्स कॉलेज का लोकार्पण कर सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सहारनपुर की अहम भूमिका को देखते हुए इस दौरे को भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि दौरे का एजेंडा और कार्यक्रम सामने आने के बाद ही इसकी वास्तविक तस्वीर साफ होगी। राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री इस बार विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ संगठन और जनप्रतिनिधियों को लेकर क्या संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें