फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मौलवी की मौत

विज्ञापन
तबरेज का फाइल फोटो
विज्ञापन
छुटमलपुर। भतीजों को छुटमलपुर बस स्टैंड पर छोड़ कर गांव लौट रहे खुजनावर निवासी तबरेज (35) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आस पास जानकारी ली, लेकिन हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर सेंट जोसेफ स्कूल के पास रविवार तड़के साढ़े चार बजे हुआ। परिजनों ने बताया कि तबरेज अपने दो भतीजों को बाइक से छुटमलपुर छोड़ने गया था। तबरेज में मदरसे में मौलवी भी था। उसे वापस लौट कर नमाज पढ़ानी थी लेकिन रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। किसी राहगीर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तबरेज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तबरेज के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। वाहन चालक की तलाश के लिए आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें