फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मारी

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो । चांदपुर-झाड़वन मार्ग पर वैन सवार बदमाशों ने बाइक से लौट रहे गांव धानवा के दो भाइयों पर गोली से फायर कर दिया, जिसमें एक भाई गोली लगने से घायल हो गया। बाइक से गिरने से दूसरा भाई भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुुंच मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

तीतरो के गांव धानवा निवासी सदाकत और उसका भाई शौकत शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे गंगोह से बाइक से घर लौट रहे थे। जब दोनों चांदपुर और झाड़वन के बीच पहुंचे तो वैन सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर इन्हें रोकने का प्रयास किया। दोनोें ने बाइक तेज गति से दौड़ाई तो बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर किया, गोली बाइक चला रहे शदाकत की छाती में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक गिरी तो शौकत को भी चोट आई। शोर हुआ तो वैन सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शदाकत और शौकत को अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस पूछताछ में शौकत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने गांव प्रधान के खिलाफ जांच कराई थी, आशंका जताई कि वह भी इन वारदात के पीछे उनका हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें