फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ कैश बाक्स उड़ाया

Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड पर रविवार की रात बदमाश पंजाब नेशनल बैंक की पिंजौरा शाखा के बाहर लगे एटीएम से कैश बाक्स निकाल कर ले गए। एटीएम में करीब 5.09 लाख रुपये थे। वारदात पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूरी पर हुई। सुबह आठ बजे बैंक अधिकारियों को चोरी की जानकारी मिली। एटीएम में लगे सीसी टीवी कैमरे में वारदात करने वाले तीनों चोरों की तस्वीर कैद हो गई। चोर रुमाल से मुंह ढके हुए थे। शाखा प्रबंधक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मल्हीपुर चौकी से करीब 400 कदम की दूरी पर पीएनबी की पिंजौरा शाखा है। वहां भी एटीएम लगा है। यह क्षेत्र देहात कोवताली क्षेत्र में आता है। रविवार देर रात चोरों ने एटीएम से कैश बाक्स निकाल लिया। एटीएम में 5.09 लाख रुपये थेे। बैंक अधिकारियों को सुबह आठ बजे घटना की जानकारी मिली। एटीएम में गार्ड तैनात नहीं था।
पुलिस को सूचना दी गई, करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एटीएम कक्ष में लगे सीसी टीवी कैमरे की वीडियो फुटेज खंगाली गई। चोरों की संख्या तीन थी और वे मुंह पर रुमाल लपेटे हुए थे। रात करीब 1:42 बजे वे एटीएम कक्ष में घुसे और एक चोर ने सीसी टीवी कैमरे का मुंह दीवार की तरफ मोड़ दिया। इससे चोरों के जाने का समय पता नहीं चला। एओ महावीर सिंह का कहना है कि शाखा के प्रबंधक राजकुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें