इस्लामनगर/रामपुर मनिहारान। सोमवार रात गांव जानखेड़ा में खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। लहूलुहान हालत मेें उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानखेड़ा निवासी विनीत सोमवार रात धान के खेत की रखवाली कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ नकाबपोश बदमाशों को विनीत ने टोका तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। विनीत ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गनीमत रही कि छीनाझपटी में गोली उसके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। इस पर बदमाश भाग निकले। घायल विनीत को लहूलुहान हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। विनीत के भाई कुशलपाल ने थाने में तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।