सहारनपुर के बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 83 यूपी बटालियन, एनसीसी के अंतर्गत जनपद की तीनों एनसीसी बटालियन के कैडेट्स की परीक्षा सम्पन्न हुई।
83 यूपी बटालियन एनसीसी मुजफ्फरनगर के सीओ धर्मेंद्र गुप्ता के निर्देशन में परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा बोर्ड में कर्नल एके सिंह, मेजर एके भारद्वाज, लेफ्टिनेंट राजेश यादव आदि का सहयोग रहा।
बी सर्टिफिकेट की परीक्षा का प्रबंधन सीनियर डिविजन प्रभारी मेजर सुधीर कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में तीनों बटालियन के 968 कैडेट्स ने हिस्सेदारी की। मेजर भारद्वाज ने ट्रेनिंग की परीक्षा सम्पन्न कराई।
लेफ्टिनेंट राजेश यादव ने मैपरीडिंग की परीक्षा ली। नरेंद्र और विनोद थापा ने परीक्षा सम्पन्न कराई। लिखित परीक्षा लेते हुए धमेंद्र गुप्ता ने बताया कि एनसीसी भारतीय सेना की रीढ है।
लग्न, ईमानदारी से ट्रेनिंग लेने पर एनसीसी किसी भी कैडेट को उसके जीवन में सफलता के शीर्ष पर ले जा सकती है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राकेश कुमार शर्मा, ऋषि पाल, गया प्रसाद, सतीश, सुशील वर्मा, विनोद गुप्ता आदि का सहयोग रहा।