ग्राम कातला के पास स्कूली वैन व बाइक की टक्कर से पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर चिलकाना-सहारनपुर रोड पर कातला के पास सहारनपुर की ओर से आ रही एक स्कूल की वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार 25 वर्षीय नाजिम पुत्र यूसुफ निवासी तिवाड़ा माजरा थाना बेहट व उसकी पत्नी शमा प्रवीन काफी दूर जा गिरे। नाजिम व उसकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। वहां नाजिम की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने स्कूली वैन को कब्जे में लेकर उसके चालक संजीव कुमार को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि अभी तक मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाइक चालक नाजिम ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
गाड़ी का सामान चोरी करते हुए गिरफ्तार
सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने मोहल्ला जामिया नगर से रशीद निवासी मोहल्ला इंद्रा चौक 62 फुटा रोड को एक व्यक्ति के घर के सामने खड़ी क्वालिस गाड़ी में चोरी करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।