फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जानसठ और शामली के 945 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की

Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में शनिवार को मुजफ्फरनगर और शामली तहसील के अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ में 945 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को मुजफ्फरनगर की जानसठ और शामली जिले की सदर, कैराना और ऊन तहसीलों के 1260 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया। इनमें से 1170 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने के लिए उपस्थित हुए। परीक्षा में 945 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल देर शाम तक जारी रहे। अब रविवार को गौतमबुद्ध नगर और मेरठ तहसीलों के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। स्टेडियम में 13 जिलों की लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 25920 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन


बोले अभ्यर्थी :
- शामली जिले के जमालपुर निवासी रोकी ने बताया कि भर्ती के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा था। कुछ सेकंड से दौड़ में रह गया। आगे भी प्रयास जारी रहेगा।
- जमालपुर निवासी विनीत कुमार ने बताया कि सेना में भर्ती होने का सपना बचपन से हैं। इसके लिए तैयारी भी की है, लेकिन आज सफलता नहीं मिल सकी। आगे और भी तैयारी कर सफलता हासिल करूंगा।
विज्ञापन

- शामली सदर तहसील निवासी मनीष कुमार ने बताया कि गांव के ही कई लोग सेना में रहकर देशसेवा कर चुके हैं। उनसे ही सेना में जाने की प्रेरणा मिलती है।
- शामली के बडौली गांव निवासी आकिब ने बताया कि दो सेकंड से दौड़ में रह गया, लेकिन जोश और जज्बा कम नहीं हुआ है। सेना में ही जाना ही एकमात्र लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें