फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाले में गिरा व्यक्ति, वीडियो बनाने वालों ने बताई लाश, पुलिस ने निकाला सुरक्षित

Sun, 30 Aug 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। शुक्रवार रात एक व्यक्ति कस्बे के बीच में देहरादून हाईवे के किनारे से गुजर रहे बड़े नाले में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोग जहां उसकी वीडियो बनाने में मशगूल रहे वहीं पुलिसकर्मियों ने गंदगी की परवाह किए बिना नाले में उतर कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हैरत की बात यह रही कि कुछ लोगों ने तो इस वीडियो का नाले से लाश मिलने की बात बताते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया।
विज्ञापन

मुसैल निवासी भोपाल कश्यप नाले के पास से गुजर रहा था कि अचानक से वह अंदर जा गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। नाले में व्यक्ति के गिरने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी ने भी गंदगी के कारण अंदर जाकर उसे बाहर निकालने की जहमत नहीं उठाई। इसी दौरान ज्योति किरण पुलिस चेक पोस्ट से कस्बा इंचार्ज सुबोध शर्मा, चालक कपिल कुमार और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने काफी मशक्कत के बाद भोपाल को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने उसके कपड़े साफ करा चाय आदि पिला कर घर के लिए रवाना किया। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वालों ने नाले में शव मिलने की बात बताते हुए इसे प्रसारित किया। इस तरह अफवाह फैलाने वालों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें