जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाती आशा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाया गया। दूसरा टीका लगवाने के लिए 92.1 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। उधर, शुक्रवार को ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों को भी पहले टीके के लिए बुलाया गया था, जो पूर्व के टीकाकरण दिवसों में टीका लगवाने से रह गए थे, लेकिन शुक्रवार को भी बुलाए गए स्वास्थ्यकर्मियों में से मात्र 15.9 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी ही पहला टीका लगवाने पहुंचे।
शुक्रवार को दूसरे टीके के लिए 1321 के सापेक्ष 1217 स्वास्थ्यकर्मियों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। यानी 92.1 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने केंद्रों पर पहुंचकर दूसरा टीका लगवाया। उधर, 1280 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे रहे, जो पूर्व के टीकाकरण दिवसों में टीका नहीं लगवा सके थे। शुक्रवार को मौका देने के बाद भी 1280 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष मात्र 204 स्वास्थ्यकर्मी ही टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। इस प्रकार पहला टीका लगवाने के लिए 15.9 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी केंद्रों पर पहुंचे।
वार्डनों ने भी लगवाया टीका
सहारनपुर। कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के दूसरे चरण में प्रथम पंक्ति के योद्धाओं में नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों को भी टीका लगाया जा रहा है। शुक्रवार को नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने अपनी टीम के साथ केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया। राजेश जैन ने कहा कि टीका लगवाने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। नागरिक सुरक्षा कोर को प्रथम पंक्ति के योद्धाओं में रखे जाने के लिए उन्होंने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा कौर भविष्य में भी जनसेवा के लिए तत्पर रहेगी।
शुक्रवार को 92.1 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने केंद्रों पर पहुंचकर दूसरा टीका लगवाया है, जिसे सफल टीकाकरण कहा जाएगा। उधर, शुक्रवार को ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों को भी पहला टीका लगवाने के लिए बुलाया गया था, जो पूर्व में छूट गए थे।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवा का कार्ड दिखाती आशा व आंगनवाड़ी- फोटो : SAHARANPUR
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में को वैक्सीन का टीका लगवाती स्वस्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR