सहारनपुर। श्रीराम कथा बाला जी सत्संग मंडल द्वारा धूमधाम से मंगलवार को 15 वां बालाजी गुणगान उत्सव आयोजित किया जाएगा। मोहल्ला कायस्थान स्थित जैन अतिथि भवन में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
मोहल्ला कायस्थान स्थित जैन अतिथि भवन में आयोजित बैठक में संचालक अमित शर्मा ने बताया कि शाम छह से रात के 11 बजे तक बालाजी गुणगान उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन समाजसेवी शंकर अरोड़ा करेंगे और पूजा गुलशन शर्मा करेंगे। ज्योति प्रचंड अशोक गुप्ता और महाआरती राजेश कुमार स्वामी द्वारा की जाएगी। इसके पश्चात मनोज राही एंड पार्टी भजन और विभिन्न झांकियां प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष अमित शर्मा, संयोजक सुशील गुप्ता, मंत्री अनुज गुप्ता, अर्चित अग्रवाल, अर्पण माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।