फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बुग्गी में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने गन्ने से लदी बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमें बुग्गी चालक की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में झोटे की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

साखन कलां गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र मैनपाल सिंह सोमवार की सवेरे बेटे मोनू के साथ भैंसा बुग्गी में गन्ना लादकर उसे डालने के लिए शुगर मिल जा रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर पड़ने वाले जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के समीप पहुंचा तो देवबंद की ओर से सहारनपुर की तरफ जा रही अनियंत्रित रोडवेज बस संख्या यूपी 21बीटी 70 89 ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अरविंद की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिनसे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता मैनपाल की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें