फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए साई ने खोली तिजोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए साई ने खोली तिजोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए तिजोरी का मुंह खोल दिया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे खिलाड़ियों की मदद करने को साई आगे आया है। इतना ही नहीं, यदि कोई खिलाड़ी अपनी एकेडमी खोलना चाहता है तो साई उसे पांच करोड़ रुपये तक की धनराशि देने को तैयार है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने सर्कुलर जारी कर पात्र खिलाड़ियों से लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और शतरंज की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बावजूद कई खिलाड़ी आर्थिक अभाव में खेलकूद छोड़ देते हैं। सहारनपुर मंडल में भी निश्चित रूप से ऐसे खिलाड़ी होंगे। साई खिलाड़ियों के हालात से अच्छी तरह वाकिफ है। साई ने खिलाड़ियों की आर्थिक मदद के लिए स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड योजना चलाई हुई है। इसके तहत एथलेटिक्स, आर्चरी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, भारोत्तोलन और शूटिंग के खिलाड़ियों को उपकरण खरीदने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया गया है। वार्षिक और अर्द्धवार्षिक तौर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के साथ ही उनकी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। इतना ही नहीं, ऐसा कोई खिलाड़ी यदि खेल आगे जारी रखने की बजाय अपनी एकेडमी खोलना चाहता है तो साई उसके लिए पांच करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद करने को तैयार है। ऐसी स्पोर्ट्स एकेडमी, जिन्हें ओलंपिक, एशियन, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित या द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी प्रमोट कर रहे हैं। वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। सहारनपुर मंडल में यदि कोई ऐसा खिलाड़ी है तो वह किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय में संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें