फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दूधली कांड के आरोपियों को अभी तक सजा नहीं : भीम आर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों की बैठक में सड़क दूधली कांड के आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने पर रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम रामनगर में हुई भीम आर्मी पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि सहारनपुर दंगे सड़क दूधली कांड में लिप्त सांसद, विधायक एवं भाजपा पदाधिकारियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। कोई भी अधिकारी भाजपा पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की बताय भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया जा रहा है। जबकि वे किसी भी घटना में शामिल नहीं रहे। उन्होंने सड़क दूधली कांड के आरोपियों को सजा दिलाए जाने की मांग की है। बैठक में प्रवीण गौतम, विनोद प्रधान, अजय गौतम, राजन गौतम, टिंकू कपिल, प्रवीण रूपड़ी, जोनी गौतम, रोबिन गौतम, विजय, शिवम कर्णवाल, अर्जुन सिंह एवं सचिन वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें