फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को बांटे निशुल्क गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान/छुटमलपुर/अंबहेटा/गंगोह/बेहट/बिहारीगढ़/चिलकाना (सहारनपुर)। जिले भर में गैस एजेंसियों ने शिविर लगा कर उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर विधायकों ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में विधायक मसूद अख्तर ने 103 परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे। गांव डकरावर कलां में भाजपा विधायक देवेन्द्र निम ने 150 परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए। विवेकांत, राहुल कांत, देवेन्द्र बाबू, अमित कपिल, मास्टर सुरेश चंद शर्मा, सत्य संयम भूर्यान आदि रहे। छुटमलपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने निर्धन परिवारों की महिलाओं को सौ कनेक्शन बांटे। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि फैजान अहमद, तिलकराज सैनी, सुनील प्रधान, अमित सैनी, मनीष कुमार, बीएस रावत, अरुण कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, अंजू मैडम आदि मौजूद रहे।
अंबेहटा में गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर ने 101 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन वितरित किए। अध्यक्षता यशवीर गुप्ता व संचालन वेदभूषण गुप्ता ने किया। विधायक प्रदीप चौधरी ने गांव कम्हेड़ा में और लखनौती में कनेक्शन वितरित किए। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित पात्र ग्रामीणों से आवेदन देकर योजना का लाभ उठाने की अपील की। पुवांरका में विधायक देवेंद्र निम ने 900 नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने बताया, कि अगले दो दिन में 25 कनेक्शन और नि:शुल्क वितरण किए जाएंगे। बिहारीगढ़ में एजेंसी स्वामी संजीव गुप्ता ने कनेक्शन वितरित किए। चिलकाना के सीकरी कलां में 150 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें