गायकों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों को दिल जीता
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार रात एक देहाती शाम आपके नाम आयोजित किया गया। इसमें गायकों ने धार्मिक किस्से और रागनियां गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का उद्घाटन ललतेश चौधरी ने फीता काटकर, भाजपा नेता रणदीप पुंडीर ने नारियल फोड़कर और चौधरी सुमित बैंसला ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि झबरेड़ा (हरिद्वार) विधायक देशराज कर्णवाल, बसपा के विधानसभा प्रभारी चौधरी नवीन खटाना और मेरठ के ब्लाक प्रमुख नितनि खटाना रहे। गायकों केशव गुर्जर, पूनम त्यागी, सुंदर सिंह रावत और रीना पंजाबन ने हरिशचंद्र तारावती, महाभारत, कृष्ण द्रोपदी भात तथा दुशासन द्रोपदी प्रकरण समेत अन्य धार्मिक किस्सों पर रागिनी प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। बाद में कलाकारों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डा. भानु प्रताप ंसिंह व संचालन सोनू मावी ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, कृष्णपाल, प्रवीन चौधरी, मुकेश राणा, धारा सिंह, बंटी गुर्जर, सुरेश राठी, खेमकरण कश्यप, विनोद चौधरी, ईश्वरपाल, आदेश त्यागी, सचिन वर्मा, जितेंद्र धीमान, बिजन सिंह, देवीशरण शर्मा, अंग्रेश पंवार, डा. उपेंद्र, ईशान गौड आदि मौजूद रहे।