फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों का ठिकरा बसपा, सपा और कांग्रेस के सिर फोड़ा

Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में भाजपाइयों से बात करते परिवहन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि दलितों के आंदोलन में जहां भी दंगे हुए हैं, वे कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं ने कराए हैं। मायावती और अखिलेश यादव एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों ही दलितों के हितैषी नहीं है। मायावती एक-एक दलित नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री मंगलवार को सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस राष्ट्र के निर्माण की बात नहीं करते। उन्हें भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। राहुल गांधी ने तो नरेंद्र मोदी के डर से मंदिर जाना शुरू कर दिया है।

भाजपा राष्ट्र के निर्माण और विकास की बात करती है। युवाओं को राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित कर रही है। दलितों के हितों की बात कर रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मायावती और अखिलेश एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। दोनों ही दलितों के हितैषी नहीं है।
विज्ञापन


मायावती ने एक-एक दलित कॉर्डिनेटर और नेता को पार्टी से बाहर निकाल दिया। तो फिर वे दलित हितैषी कैसे हो गए। दलितों के हितैषी नरेंद्र मोदी और योगी हैं। उनके लिए छत, गांव की अच्छी सड़कें, बीमा, योजनाएं, गैस, शिक्षा, जूते, मोजे, कपड़े, बस्ते, भोजन सब कुछ दिया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दलित आंदोलन में जिस तरह से हिंसा की गई वह कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं ने ही कराई हैं। भाजपा तो दलितों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें