फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के नए पदाधिकारियों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने बुधवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने करण सिरसका को जिला उपाध्यक्ष, सन्नी नल्हेडा, दीपक सैनी को और सचिन कुमार को जिला सचिव नामित किया।
विज्ञापन

बुधवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों के लिए काम करने के बडे़ बड़े वादे करके सत्ता में आने वाली भाजपा आज किसानों और मजदूरों की सर्वाधिक उपेक्षा कर रही है। यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए गलत बयानबाजी से बचने की सीख दी। उन्होंने हैदर अलीम मुखिया को देहात विधानसभा अध्यक्ष, यासिर अराफात को नकुड़ विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष, मोहम्मद सूफियान को बेहट विधानसभा सचिव बनाया गया है। मांगेराम कश्यप, प्रवीण बांदूखेडी, अर्जुन पंडित, नागेंद्र राणा, इरशाद सलमानी, अनुज मदनूकी, अभय ढकदेई, सतवीर गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें