फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने की अनुमति ना देने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग को लेकर 26 मार्च को भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर को अनुमति ना देने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर आयोजित बैठक में चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दिया जाना था। मगर, जिलाधिकारी ने इसकी अनुमति नहीं दी, जिस कारण धरना स्थगित करना पड़ा। अनुमति ना मिलने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। अगर प्रशासन ने एक सप्ताह में धरने की अनुमति नहीं दी तो दो अप्रैल से हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। गौरव गुर्जर, नकली राम उपाध्याय, विकास चौधरी, पप्पू चौधरी, मुकेश कुमार कोरी, शिवकुमार, अनिल पंवार, राजेश पंडित, रफल सिंह, राकेश पंवार, नितिन पंवार, जसबीर, संदीप, डा. मुकेश, योगेश रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें