फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने श्रद्धाभाव से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस बार महाशिवरात्रि पर्व दो दिन मनाया गया। बुधवार को भी शहर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित इष्ट सिद्घि मंदिर में 51 पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया गया। आचार्य सर्वेश शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ भगवान शंकर का पूजन कराया। इसके पश्चात अभिषेक और श्रृंगार किया गया। राजेंद्र भारती, रजनीश शर्मा, नीशा आहूजा, सुमित कुश, मयंक शर्मा, पंडित अमरजीत, पंडित राहुल, पंडित शुभम, प्रियंका गोयल, गिरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें