फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनना जरूरी: नरसिंहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संत स्वामी नरसिंहा नंद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनवाने की मांग को लेकर भारत बचाओ रथ यात्रा निकाली जा रही है। 22 फरवरी को यात्रा का सहारनपुर में जोरदार स्वागत होगा।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप स्थित श्रीश्री गोदेवी मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संत स्वामी यति नरसिंहा ने भारत बचाओ यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण संगठन के अध्यक्ष सुरेश चव्हाण के नेेतृत्व में यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। श्रीराम सेना के अध्यक्ष विभोर राणा ने कहा कि भारत बचाओ यात्रा का सहारनपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान को संयोजक बनाया गया है। विवेक प्रताप सिंह, दीपक शर्मा, रवि पंडित, नरेश कुमार, सुनील सैनी, अजय राणा, नरेंद्र सिंह गुंबर, अंकित टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें