फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

बेहट। राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने कस्बे में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वयं सेवियों ने महाविद्यालय परिसर एवं कस्बे में कई स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने महिलाओं एवं बच्चों को दैनिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने आह्वान किया कि अपने आसपास सफाई व्यवस्था बनाकर ही संक्रामक रोगों से बचाव हो सकता है। रैली में छात्राओं ने गांधी जी का था एक सपना, स्वच्छ रहे भारत अपना आदि नारों से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. सुभाष चंद सागर ने आपदा प्रबंधन के बारे में बताया। रैली के दौरान डॉ. बेगराम, डॉ. रेणु, यजुविंद्र सिंह, सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें