फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडे बकाएदारों के नाम सार्वजनिक करे विद्युत निगम: हेमंत राव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जनपद के नोडल अधिकारी हेमन्त राव ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि बिजली बिलों के बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक किए जाएं। बड़े बकाएदारों के नामों को बिजलीघरों व जनपद के मुख्य चौराहों पर चस्पा किया जाए। राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर खराब राजस्व वसूली वाले तीन डिवीजन भी चिह्नित किए जाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रमुख सचिव ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के औचक निरीक्षण करने के बाद कहा कि अभियंता शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं के कारण निर्बाध बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है, तो ऐसे स्थानों को चिन्हित कर बिजली की कटौती की सूचना पूर्व में ही स्थानीय नागरिकों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जर्जर तारों के बदलने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों व ग्रामीण क्षेत्रों में तारों को लटकने की शिकायतों पर गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने नए विद्युत कनेक्शन, बिजली चोरी के संबंध में छापेमारी, राजस्व वसूली सहित कई प्रकरणों की पत्रावलियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को हर स्तर पर संरक्षण दिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें