फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से राशन डिपो निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कम राशन बांटने और महीने में दो या तीन दिन दुकान खोलने का आरोप लगाते हुए मानकमऊ की महिलाओं ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संबंधित राशन डीलर की दुकान को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने आरोप लगाया कि राशन डीलर शराब पीकर कोटे का वितरण करता है। इसके अलावा राशन की दुकानों को भी महीने में दो बार ही खोलता है। उनका आरोप है कि राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी कार्ड पर दस किलो राशन मिलना है उस पर मात्र 8 किलो ही राशन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दुकान पर करीब 1500 राशन कार्ड हैं, इसलिए इसके साथ ही एक दूसरी दुकान भी मोहल्ले में दी जाए। इसमें सुमन देवी, उषा, बबीता, प्रियंका, रमा, आशीष उपाध्याय, नर्गिस, सुल्ताना, हमीदा, शाइन, माया, वजीरन, अंजुम, रशीदा, शहबाद, जहीर, अनवरी, कहकशां, कुरबान, नूरजहां, रईसा, फातिमा, सुहेल, रिजवाना, साजदा, गुल सनव्वर, शाहबानो, आयशा, जमीला, शानू, रितू, सरोज, कनिजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें