सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल सभा श्री भूतेश्वर नगर का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर मार्ग के माधव विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक संजय गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संरक्षक और वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील आर्य ने पिछले आठ वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सहारनपुर में वैश्य अग्रवाल सभा भूतेश्वर नगर अपना एक अलग स्थान है। उन्होंने सभा के सदस्यों और सर्वेश मित्तल की सराहाना की। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सम्मान के किसी भी अवसर को छोड़ना नहीं चाहिए। प्रोफेसर राम गोपाल वैश्य को याद किया। उनके पुत्र मुकेश गुप्ता सहित परिवार को सम्मानित किया गया। समाजसेवी संजय कर्णवाल ने भी सभा के कार्यों की प्रशंसा की। चीफ वार्ड राजेश जैन, सहारनपुर क्लब के सचिव मुकेश गोयल, जेपी अग्रवाल, सतीश जिंदल, दीपक गुप्ता, रघुनाथ बंसल, जेपी अग्रवाल, मनुज तायल, आदेश गुप्ता, प्रवेश गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, देशबंधु, विनोद गुप्ता, चंद्रपाल अग्र, माई दयाल मित्तल, हेमंत मित्तल, अनूप, संदीप अग्रवाल, विरेंद्र गोयल, रितेश मित्तल, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।