काजल ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी
गंगोह (सहारनपुर)। पूरनमल रामलाल डिग्री कॉलेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 22 छात्राओं ने सहभागिता की। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी सजाई। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
मेहंदी प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डा. पवन बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी मेंहदी लगाकर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल शर्मा ने प्रथम, बीकॉम प्रथम की छात्रा सलोनी ने द्वितीय एवं बीएससी द्वितीय की छात्राओं निशा और स्वीटी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. धीरेंद्र मौर्य, डॉ. अमित धीमान, डॉ. कंचन बाला, डॉ. बबीता राणा एवं प्रियंका शामिल रहे। संचालन डॉ. नीतिका रानी ने किया। संस्थाध्यक्ष डॉ. अनुपम मित्तल, सह सचिव विशाल कुमार ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। संजू बाला, रवि जैन, डॉ. संजय गगनेजा, दल सिंह, महीपाल, मनीष कुमार का विशेष सहयोग रहा।