फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से तालमेल रखें बड़े, बच्चे भी करें उनका सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। एनडी पब्लिक स्कूल में रविवार को दादा-दादी और नाना-नानी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जहां बच्चों को अपने बड़ों का सम्मान करने की नसीहत दी गई, वहीं बुजुर्गों को नई पीढ़ी से तालमेल करते हुए उनकी भावनाओं को समझने एवं स्वयं में कुछ परिवर्तन लाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अवकाश प्राप्त शिक्षकों अमरनाथ शर्मा, बलबीर सिंह सैनी और श्रीकांत गुप्ता, राजदुलारी शर्मा, सुमन गुप्ता और प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने किया। समाज की प्रगति व पतन तथा संयुक्त परिवार की महत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उम्र के ढलान के साथ बुजुर्गों को भी अपने आप में परिवर्तन लाना चाहिए। कहा कि संयुक्त परिवार न रहने के कारण बिखराव की स्थिति बनी है और जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ा है। वक्ताओं में मान सिंह आर्य, प्रकाश चंद गोयल, आदेश गोयल, विजय लक्ष्मी, जंगबहादुर अग्रवाल आदि भी शामिल रहे। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। मंच संचालन पंखुरी, माधव और अरविंद शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य रजनी राजपूत ने आभार जताया। सुरेश चंद गुप्ता, शशी कांत शर्मा, मनोज कौशिक, अमित, तुलसी, स्वाति, प्रियंका वर्मा, नेहा शर्मा, योगेश सैनी, मुनेश नामदेव, विवेक सरदाना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें