फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति प्रस्तुतियों को देख मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। युवा भारती की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गीत गंगा-2017 का आयोजन जनमंच प्रेक्षागृह में किया गया। देशभक्ति प्रस्तुतियों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। बीच-बीच में देशभक्ति के जयकारे भी लगे। बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे राकेश जैन, सीमा अग्रवाल, यशपाल भाटिया और गौरव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवा भारतीय के सदस्यों ने देश हमें देता है सब कुछ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे। कनिष्ठ वर्ग में शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने पहला, पाइनवुड स्कूल ने दूसरा और बजाज इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में केएलजी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और सरस्वती विहार स्कूल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान लाजकृष्ण, त्रिलोक चंद, राजीव गुंबर, केएल अरोड़ा, नित्यानंद, जगदानंद, रमेश जैन, अशोक, नेहा गुंबर, श्रुति, आकांक्षा, शिवांश, राधिका, सुरभि, सिद्घार्थ, रोहन, सूरज, पारस बत्रा, निशांत राज, निदेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें