फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में 68.36 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए शनिवार को जिलेभर में 158 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदाताओं में उत्साह ऐसा था कि सुबह से ही केंद्रों पर लाइन लग गई थी। जनपद में ग्राम प्रधान के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 597 पदों के लिए कुल 68.36 प्रतिशत मतदान हुआ। नानौता ब्लाक के गांव बाबूपुरा में प्रधान पद के लिए रिकार्ड 91.4 प्रतिशत और गंगोह ब्लाक के गांव गंगोह देहात मजबता गांधीनगर में 79.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

नानौता ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बाबूपुरा में सुबह से ही मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। इसमें भी महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक बूथ संख्या 221 पर 630 में से 436 मत, बूथ संख्या 222 पर 670 में से 415 मत और बूथ संख्या 223 पर 626 में से 407 मत डाले चुके थे। जबकि मतदान संपन्न होने तक बूथ संख्या 221 पर 564 मत, बूथ संख्या 222 पर 633 मत तथा बूथ संख्या 223 पर 564 मत डले। इस ग्राम पंचायत में कुल 1926 में से 1761 मत पड़े। ग्राम प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान संपन्न होने के साथ ही इनकी किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है।
गंगोह ब्लाक की ग्राम पंचायत गंगोह देहात मजबता गांधीनगर में पूर्वाह्न 11 बजे तक 40 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत तथा शाम छह बजे समाप्ति पर 79.3 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदान के लिए तीन बूथ बनाए थे। पहचान पत्र को लेकर एजेंटों में छिटपुुट नोंकझोंक के अलावा मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। यहां ग्राम प्रधान पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांवों में 17 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान सुबह धीमी गति से प्रारंभ हुआ। सुबह 9 बजे तक 10 प्रतिशत, 11 बजे तक 57, दोपहर एक बजे तक 65 और शाम पांच बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हुआ।
नकुड़ ब्लाक क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के 24 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ। सरसावा ब्लाक क्षेत्र के 13 गांवों के 34 ग्राम पंचायत सदस्यों और पुवारंका के 22 गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण हुआ।
नकुड़ ब्लाक में सर्वाधिक 79.22 प्रतिशत मतदान हुआ
रिक्त पदों पर सर्वाधिक मतदान नकुड़ विकास खंड में 79.22 प्रतिशत हुआ है। जबकि सबसे कम मतदान नागल ब्लाक में 59 प्रतिशत हुआ है। इसके अतिरिक्त नानौता ब्लाक में 71, रामपुर मनिहारान में 72.1, पुवारंका में 64, बलिया खेड़ी में 65, सरसावा में 73, गंगोह में 70.26, देवबंद में 61.72 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
तैनात रहे पुलिस और आरआरएफ के जवान
मतदान शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की। पुलिस के साथ ही आरआरएफ के जवान भी तैनात किए। साथ ही अधिकारी भी पल पल की स्थिति पर नजर रखे रहे। नानौता क्षेत्र में एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा, एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ मोहम्मद रिजवान ने गांव बाबूपुरा समेत अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। गंगोह क्षेत्र में एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल, बीडीओ छत्रपाल सिंह, सरसावा में बीडीओ ज्योति बाला लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें