फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी सहित 881 ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनपद के 15 केंद्रों पर हुआ कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण मंगलवार को भी जारी रहा। एसएसपी सहित 881 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। उधर, 3317 के सापेक्ष 703 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का पहली बार टीका लगवाया।
मंगलवार को पहली बार वाले टीके के लिए 3317 लोगों का लक्ष्य रखा गया था। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग तथा 45 से 59 वर्ष की आयु के बीमार लोग शामिल थे। 3317 के सापेक्ष 703 ही लोग टीका लगवाने पहुंचे, जिनका प्रतिशत 21.2 रहा। उधर, प्रथम पंक्ति के 1603 कर्मियों को दूसरी बार का टीका लगाया जाना था, जिनके सापेक्ष 881 लोग टीका लगवाने पहुंचे, जिनमें एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी शामिल रहे। उन्होंने एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी भी मौजूद रहे। डॉ. सोढ़ी ने बताया कि टीका लगवाने के बाद एसएसपी पूरी तरह ठीक हैं।
विज्ञापन

------
कोरोना के तीन संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को कोरोना के तीन संक्रमित मिले। तीनों शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10577 हो चुकी है। उधर, मंगलवार को कोरोना का एक मरीज ठीक भी हुआ। वर्तमान में 28 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

------
जांच केंद्र पर ही सोशल डिस्टेंसिंग नहीं
सहारनपुर। कोरोना के मरीज फिर से आने लगे हैं। सरकार और विभाग लगातार एहतियात बरतने की सलाह दे रहा है। मगर एसबीडी जिला अस्पताल में कोरोना आइसोलेशन वार्ड में जांच कराने पहुंच रहे लोगों के बीच ही सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखी जा रही है। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा है। मंगलवार की सुबह भी जांच के लिए पहुंचे लोग कतार में लगे थे, जिनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं थी, न ही अस्पताल प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग बनवाने के लिए कर्मचारी तैनात हैं। सीएमओ डॉ. बीएएस सोढ़ी ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी हैं। कोरोना आइसोलेशन वार्ड में निर्देशों के पालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें