फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे बैंक से पैसे निकाल सकेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
-- स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैंकिंग सेवा का पहुंचाएंगे लाभ
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्रामीण अब घर बैठे बैंकों से पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्य इनकों बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराएंगे। इसको लेकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

एक ग्राम पंचायत एक बीसी योजना के तहत पीएनबी आरसेटी केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दलगंजन सिंह, अमित गुप्ता, आरसेटी निदेशक रमेश चंद, कार्यक्रम संयोजक नेहा जिंदल, अमित कुमार चौबे ने 70 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रबंधक दलगंजन सिंह ने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों को काफी फायदा पहुंचेगा। उन्हें घर बैठे बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। निदेश रमेश चंद्र ने कहा कि आरसेटी का मकसद ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी को दूर करना है। संयोजक नेहा जिंदल ने कहा कि देश में ज्यादातर बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्रों में है। बेरोजगारी को खत्म करने और देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई है। संयोजक अमित कुमार चौबे ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए सरकार उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार देने की कवायद कर रही है। इसी के तहत बीसी सखी के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे बेरोजगारी भी दूर होगी और ग्रामीणों को भी लाभ पहुंचेगा। इस दौरान सरनजीत कौर, अरुण जैन, लक्ष्मण सिंह, राम विलास, शाबिया, नीलू, नीतू सागर, पूनम, नीलम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें