सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड - 19 की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया, जिसके बाद सैंपलिंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को मंडल के तीनों जिलों में 8158 सैंपल कोरोना जांच के संबंध में लिए गए।
कोविड - 19 की सैंपलिंग से लेकर जांच रिपोर्ट और अन्य बिंदुओं पर मंडलायुक्त रोजाना बैठक कर रहे हैं। खासकर सहारनपुर जिले की स्थिति का रोजाना फीड बैक लिया जा रहा है। ताकि कोविड के मामले बढ़ने के साथ ही अगली रणनीति भी तय की जा सके। तीन प्रकार से सैंपल लिए जा रहे हैं। सोमवार को सहारनपुर जिले में 2057, मुजफ्फरनगर में 2730 और शामली जिले में 3371 सैंपल लिए गए। मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि मंडल के तीनों ही जिलों में कोविड - 19 की जांच के लिए सैंपलिंग में तेजी आई है।
तीनों जिलों में आज लिए सैंपल
सैंपल प्रकार ----------- सहारनपुर ---- मुजफ्फरनगर --- शामली --- कुल सैंपल
आरटीपीसीआर सैंपल -- 1072 ----------- 1266 ----------- 1717 ------- 4055
ट्रू नॉट सैंपल ----------- 9 ----------------- 9 ---------------- 0 ---------- 18
आरएटी सैंपल --------- 976 ------------- 1455 ----------- 1654 -------- 4085
योग ------------------ 2057 ------------ 2730------------ 3371 --------- 8158