फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी चलाकर किया अभिनंदन का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनंदन के आने की खुशी में खूब चलाई आतिशबाजी
विज्ञापन

सहारनपुर। वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पाकिस्तान से सकुशल वापसी पर लोगों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
पंजाबी संगठन के पदाधिकारियों ने भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने पर दिल्ली रोड पर आतिशबाजी चलाई। पदाधिकारियों ने भारत माता और वीर सपूतों जयकारे लगाए। इस दौरान अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, प्रदीप, केशव पराशर, प्रदीप टक्कर, अफजल सिद्दीकी, दिशा वशिष्ठ, कंचन अरोड़ा, रजनी शर्मा, जनकराज, मोनू सिंह, शिवा, नरेश मल्होत्रा, उर्वशी मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हकीकत नगर बड़ा चौक पर जागरूक सहायता संस्था के पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। संस्थापक गौरव सुखीजा ने कहा कि आज पूरे देश में खुशी का माहौल है। विंग कमांडर अभिनंदन ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, मोहित जैन मोहित गुप्ता, विरेंद्र बहल, चांद कृष्ण, प्राणनाथ कपूर, राजेंद्र हांडा, संजय कुमार, मनोज नरूला, चमन लाल उपस्थित रहे। चकराता मार्ग स्थित पुरानी चुंगी पर भाजपा नेता महेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने आतिशबाजी चलाई और मिठाई बांटी। महेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत कूटनीति के कारण पाकिस्तान को झुकना पड़ा और हमारे विंग कमांडर अभिनंदन को सकुशल वापिस भेजा। इस दौरान संजय कुमार, राजीव, नसरीन, आशीष कुमार, नदीम, भूरा मौजूद रहे। मोहल्ला शारदानगर में युुवाओं ने आतिशबाजी चलाई और भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान जितेंद्र कश्यप, मोंटू, मोनू, सचिन, राजीव, अक्षय कुमार, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें