फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर । प्रदेेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा सरकारों में हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। तमाम योजनाएं जनहित में चलाई जा रही हैं, जिनका सफल क्रियान्वयन भी हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 40 लाभार्थी श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में देश और सर्वसमाज के लोगों का हित सुरक्षित है। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि योजनाओं के क्रियांवयन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। अब किसी तरह का कोई घोटाला नहीं है। पूर्व की सरकारों ने केवल अपनी झोली भरने का काम किया। इसके पश्चात सहारनपुर मंडल के जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके चौधरी, एसके त्रिपाठी, केपी सिंह, केके मिश्रा, शाहिद अली, वीरेंद्र सिंह रावत ने लाभार्थियों को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, उप श्रमायुक्त रामऔतार श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त प्रदीप कुमार, डाक्टर अनिल कुमार, संदीप कुमार, ओमपाल सैनी, अशोक कुमार, विपिन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र
सर्किट हाउस में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावी की तैयारियों में जुट जाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। कोई भी लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। भाजपा सरकारों की उपलब्धियों से जनता बेहद खुश है। जनता की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाएगा। विपक्ष भले ही एकजुट हो जाए, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के विजय रथ को नहीं रोक सकता। क्योंकि, जनता प्रधानमंत्री के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें