फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में कर रहे थे ड्यूटी, तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कचहरी में हवालात ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों ने कचहरी तिराहे पर जमकर हंगामा किया। एक कार को सड़क के बीच खड़ी कर जाम लगा दिया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएसपी ने तीनों को के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर उस समय कचहरी हवालात ड्यूटी में तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों ने कचहरी तिराहे पर हंगामा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार को लाकर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। जिससे जाम लग गया। काफी देर तक तीनों आरोपी हंगामा करते रहे। बाद में एक पुलिसकर्मी ने किसी प्रकार उनकी गाड़ी को एक ओर हटाया तथा तीनों को समझा-बुझा कर शांत किया। इसी दौरान अधिकारियों को किसी ने सूचना दे दी। जिस पर तीनों को पकड़ लिया गया और उनका मेडिकल कराया गया। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि एक दरोगा राहुल और दो सिपाही संजीव एवं सुधीर पर ड्यूटी के दौरान नशे में हंगामा करने का आरोप है। उनक मेडिकल कराया जा रहा है। तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें