प्रभातफेरी में गुरुवाणी के सुमिरन से निहाल हुई संगत
देवबंद (सहारनपुर)। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों में संगतों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
शुक्रवार को प्रभातफेरी सुभाष चौक, रेलवे रोड़ और संत नगर कालोनी से होते हुए कैलाशपुरम कालोनी स्थित अजय मदान के आवास पर पहुंची। जहां संगतों ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। ज्ञानी गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, भोली मनचंदा और सिमरनजीत सिंह ने गुरुवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर हुआ। प्रभातफेरी नगर की परिक्रमा कर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुई। इस दौरान जसवंत सिंह, गुरदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह राणा, राजेश छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, मनीष भारती, गुरजंत सिंह, अमृत सिंह कपूर, इकबाल सिंह, गौरव सचदेवा, सन्नी सेठी, हरविंदर सिंह बेदी, जितेश बत्रा, चैरब मदान, प्रिंस कपूर, राजपाल नारंग, चन्नी बेदी, संदीप धींगड़ा, महेंद्र गिरधर, बबनीश कौर, अंजू मदान, नीलम सचदेवा आदि मौजूद रहे।