फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने यातायात रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने यातायात रैली निकाल किया लोगों को जागरूक
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पीजी पायस इंटर कॉलेज एवं मोंट फोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट से ज्योतिबा फूले चौक तक रैली निकालकर यातायात के प्रति आमजन को जागरूक किया।
सीओ सदर चौब सिंह, थानाध्यक्ष सरिता सिंह, टीएसआई तेज प्रताप सिंह, कालेज प्रबंधक पंकज गर्ग, प्रधानाचार्या नीतू वालिया, प्रशांत अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। पीजी पायस इंटर कॉलेज से निकली रैली ज्योतिबा फूले चौक होते हुए वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई। यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सीओ सदर चौब सिंह ने कहा कि भारत में यातायात के नियमों का सही प्रकार से पालन न करने के सबसे ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटना में होती हैं। यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए हैं। इनका पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोंट फोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत अग्रवाल ने विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा नियमों को पालन करने की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर प्रदीप, मनोज, ब्रिजेश, सचिन, मोहित, रजत, मुकुल, कुलदीप ,मोहिनी, सारिका, मेनका, रिंकी, सलोनी, रितू, डोली, नीलम, अंजलि, मोनी तोमर, श्रुति, सारिका बब्बर, आरती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें