फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रधान और सचिव का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रधान और सचिव का घेराव
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हरियाबांस के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। घंटाभर हंगामा करने के बाद ग्रामीण व्यवस्था में सुधार न होने की दशा में डीएम से मिलने की बात कहते हुए लौट गए।
विज्ञापन

हरियाबांस के ग्रामीण धर्मेंद्र, सोरन, फूल सिंह, विपुल आदि ने ग्राम प्रधान मुकेश यादव और ग्राम सचिव सुरेश कुमार ने मंगलवार को उनका घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले तीन साल से मनरेगा में काम करने के बाद भी उनके खाते मे आज तक कोई पैसा नहीं आया। गांव के देशराज, गीता, विधा, रोहित, काला, चंद्रपाल, बाला, सुनील, बबीता और कंवरपाल ने बताया की शौचालयों का निर्माण कराने के बावजूद उनके खातों में रुपया नहीं आया है। ग्राम पंचायत सदस्य रियासत, फिरोज, परवेज अजमद, अर्जुन, राजेंद्र, बबली का कहना था कि आज तक ग्राम पंचायत की कोई भी बैठक आयोजित नहीं की गई है ओर ना ही कोई प्रस्ताव पास करके सदस्यों को बताया गया है। गांव के पूर्व प्रधान दासी और राजेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम सचिव से दो बार सूचना के तहत जानकारी मांगी गई है। लेकिन हर बार गलत जानकारी उपलब्ध करा दी गई। करीब एक घंटे तक हंगामा करने के बाद ग्रामीण घरों को लौट गए। उधर, ग्राम सचिव सुरेश कुमार ने आरोपों को मिथ्या बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें