फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर में रहेगा साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार को सहारनपुर के खानआलमपुरा में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य कराए जाने के चलते साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के कारण एक पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 25 से 40 मिनट की देरी से सहारनपुर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को खानआलमपुरा यार्ड में ट्रैक पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जिस कारण देहरादून, हरिद्वार रूट प्रभावित रहेगा। मरम्मत कार्य के चलते इस रूट पर साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है। यह मार्ग शनिवार दोपहर 12.35 बजे से लेकर 4.05 बजे तक ब्लॉक रहेगा। साढ़े तीन घंटे के ब्लॉक होने के कारण गाड़ी संख्या 54342 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर शनिवार को लक्सर-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन लक्सर से ही वापस जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से सहारनपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 14511 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 25 मिनट की देरी से पहुंचेगी।
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि ब्लॉक के चलते लगभग साढ़े तीन घंटे रेलवे यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनें देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें