फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के खड्ड में गिरी हथिनी जेसीबी से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के अंतर्गत बुड्ढावन बीट के पास से गुजरने वाली मोहंड रौ नदी में बने खड्ड में एक हथिनी गिर गई। पैर ऊपर की तरफ होने के कारण वह नहीं निकल सकी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने जेसीबी से मिट्टी हटवा कर किसी तरह हथिनी को सकुशल बाहर निकाला जिसके बाद वह जंगल की तरफ चली गई।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह छह बजे की है। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज से हाथियों का एक झुंड जंगल से निकल कर पानी की तलाश में मोहंड रौ नदी के पास पहुंच गया। इस दौरान झुंड से बिछड़ कर एक मादा हाथी गहरे गड्ढे में गिर गया। गिरने के दौरान उसके पैर ऊपर की ओर हो गए, जिससे तमाम कोशिशों के बाद भी वह खुद गड्ढे से बाहर नहीं निकल सकी। उसकी चिंघाड़ सुन कर पास ही स्थित वन गुर्जरों के डेरे से मौके पर पहुंचे गुर्जरों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी। सूचना के बाद रेंज कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखने के बाद उन्होंने जेसीबी को मौके पर बुलाया तथा गड्ढे की मिट्टी हटवा कर उसे चौड़ा कराया, जिसके बाद हथिनी खुद ही उसमें से निकलकर जंगल की तरफ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें