फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड से भ्रमण के लिए रामरति पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड से भ्रमण के लिए रामरति पहुंची टीम
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की इकाई रामरति एजुकेशन कांपलेक्स में स्विट्जरलैंड से भ्रमण के लिए पहुंची इलियोना रोजो व जिनिया विलियर्स ने संस्थान में छात्र-छात्राओं से अपने विचार साझा किए और यहां की संस्कृति के बारे में जाना। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनआरआई विनोद गुप्ता ने जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान व उनका सशक्तिकरण बनाने के लिए उच्च शिक्षा संस्थान की स्थापना की वह इस क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इलियोना रेजो महिला सशक्तिकरण और बच्चों के विकास में योगदान के लिए अपना विशेष महत्व रखती है। उन्होंने यहां संस्थान में चल रहे कोर्स एवं यहां के कल्चर के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि वह स्विट्जरलैंड में एक बिजनेस वूमैन हैं। उन्होंने 11 वर्षों तक छात्र-छात्राओं को इकॉनामिक्स और ला की कक्षाएं पढ़ाई और अपने विभाग के छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उनका मार्ग दर्शन किया है। संस्थान की प्रेजीडेंट राजकमल सक्सेना ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और यहां संस्थान में चलाए जा रहे सभी कोर्स के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डा. एसपी सिंह, समिता नायर, अनुराधा, जैसन, भावना सचदेवा, सुधा पंवार, रूपाली गुप्ता, नीलम त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें