सहारनपुर। अंबाला हाईवे पर ट्रक की टेंपो से भिड़ंत हो गई। इसमें टेंपो चालक की मौत हो गई। साथ ही टेंपो में बैठी सवारियां भी घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ निवासी आशीष (34 वर्ष) पुत्र वेदप्रकाश टेंपो चालक था। वह बुधवार दोपहर में पिलखनी की ओर से सवारियां लेकर शहर की तरफ आ रहा था। अंबाला रोड पर सागर रत्ना के निकट सामने की ओर से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसमें आशीष गंभीर रूप घायल हो गया, जबकि टेंपो में सवार अन्य सवारियां भी चोटिल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने टेपों चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।