फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान/नागल (सहारनपुर)। प्रदेश में विद्युत की कीमतों में की गई वृद्धि को लेकर रामपुर मनिहारान में किसानों ने दिल्ली रोड हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने निजी नलकूप एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से 150 प्रतिशत तक वृद्धि कर किसान व आम जनता की आर्थिक व्यवस्था पर हमला किया है। इस वृद्धि को सरकार वापस ले अन्यथा किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एक जुलूस के रूप में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली रोड हाईवे पर घसौती चौक पर पहुंचे जहां किसानों ने हाईवे को 20 मिनट तक अपने कब्जे में रखा। तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निजी नलकूप व देहात क्षेत्र में 50 से 150 प्रतिशत तक वृद्धि कर किसान व आम जनता की आर्थिक व्यवस्था पर हमला किया गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बढ़ी विद्युत दरों को अविलंब वापस लिया जाए। एनजीटी के पुराने वाहनो पर आदेश से ट्रैक्टर का मुक्त किया जाए। भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को फसल लागत में 50 प्रतिशत जोड़ कर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का फार्मूला लागू किया जाए। किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए और किसानों को आलू, गन्ना, धान पर बोनस दिया जाए। बाद में किसानों ने अपनी मांगों लेकर प्रदेश मुख्य मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कलीराम, तीरथपाल, सेवाराम, इस्लाम, इदरीश प्रधान, सुरेन्द्र, कालूराम, पवन सिंह, अनील कुमार, प्रदीप कुमार, कान सिंह, वेदपाल, टिंकू आदि रहे।
नागल के विकासखंड सभागार में भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार ने कहा कि गांगनौली शुगर मिल किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कर रही। रेलवे द्वारा अधिग्रहित की जा रही भूमि का भी मंडल में एक समान मुआवजा दिलाया जाए। सरदार मनमोहन सिंह, राजपाल पनियाली, ओमपाल सिंह, संजील, पप्पू, भुरा, राजबीर, काला, राकेश, असलम, रामू वालिया रमाकांत, कृपाल सिंह, नरेन्द्र, रियासत, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें