फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों से 18 को सहारनपुर पहुंचने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के जिला संयोजक नरेंद्र दत्त शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय के 18 नवंबर को सहारनपुर आगमन के दौरान भारी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारियों से धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यहां हुई बैठक में नरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि जब तक आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मूर्ति देवी और सोनिया ने कहा कि योगी सरकार को आंगनबाड़ी से किए गए वादे पूरे करने होंगे। रमा शर्मा, बबीता देवी और मंजू राठौर ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ियों की अनदेखी कर रही है। इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मोहिनी शर्मा, मोनिका, संगीता, अनुराधा, सविता, सुनीता शर्मा, रेणू, कुसुमलता, नीलम, पुष्पा, सुरेखा, ममता, सुदेश, ज्योति, कविता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें