फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 प्रत्याशियों के बीच होगा चुनावी घमासान

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चुनाव चिह्न लेते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर 80 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बुधवार को नाम वापसी का दिन था। कुल सात लोगों ने अपने नाम वापस लिए, जिसके बाद 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


नगर सीट पर सर्वाधिक 14 और देवबंद सीट पर सबसे कम आठ प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा। नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों को प्रशासन की ओर से चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए गए हैं। 

नामांकन पत्रों की जांच के बाद बेहट सीट पर 14 प्रत्याशी बचे थे, जिनमें से बुधवार को दीपक चनौलिया ने अपना नाम वापस ले लिया। इस सीट पर अब केवल 13 प्रत्याशी बचे हैं। नकुड़ सीट से अब्दुल वाहिद ने अपना नाम वापस लिया।
विज्ञापन


अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सहारनपुर नगर सीट से कांग्रेस से पर्चा भरने वाले मसूद अख्तर ने नाम वापस लिया है। इस सीट पर अब 14 प्रत्याशी बचे हैं। 

सहारनपुर देहात सीट से मंगलवार को तीन नाम वापस हुए थे, जबकि बुधवार को कोई नाम वापस नहीं हुआ। इस सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

देवबंद सीट से कांग्रेस से पर्चा भरने वाले मुकेश चौधरी और निर्दलीय नरेशचंद त्यागी ने अपने नाम वापस ले लिए। अब आठ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रह गया है। 

रामपुर मनिहारान सीट से कोई नाम वापस नहीं हुआ है। इस सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गंगोह सीट से कांग्रेस के नौमान मसूद और सपा के इंद्रसैन ने पार्टी के साथ ही निर्दलीय के रूप में भी पर्चे भरे थे।

दोनों को पार्टी का सिंबल अलॉट होने के बाद उनके निर्दलीय वाले पर्चे स्वत: ही निरस्त हो गए हैं। गंगोह सीट से बुधवार को मामचंद और वसीम चौधरी ने भी नाम वापस लिए। अब दस प्रत्याशी रह गए हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें