सहारनपुर। पीएम सूर्य योजना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को हुई थी। योजना के तहत लोगों के घरों पर सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। योजना के तहत जिले में 45 हजार घरों में सोलर प्लांट लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार की ओर से सोलर प्लांट लगवाने पर 40 फीसदी तक की सब्सिडी दी जाती है।
घरों का बिजली बिल शून्य करने के उद्देश्य के साथ सरकार ने पीएम सूर्य योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत 789 लोगों के घरों में सोलर प्लांट लगाए गए हैं, जबकि योजना के तहत अभी पोर्टल पर कुल 6710 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से सरकार ने 677 लोगों के खातों में सब्सिडी के रूप में 5.15 करोड रुपये की राशि भेजी गई है, जबकि 112 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजा जाना बाकी है। योजना के तहत अभी तक 2908 किलोवाट के कनेक्शन लगाए है। इस दौरान परियोजना निदेशक यूपी नेडा आरबी वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से घरों पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। आमजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।