फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेडमैन और तकनीकी पदों के लिए 760 अभ्यर्थी सफल

Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को अग्निवीर ट्रेडमैन और तकनीकी पदों के लिए 13 जिले अभ्यर्थी दौड़ के लिए पहुंचे। इनमें से 760 सफल रहे।
विज्ञापन

सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सभी जिले कुल 1037 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 920 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। दौड़ परीक्षा में 760 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देर शाम तक जारी रहे। सफल अभ्यर्थियों को बीम बैलेंसिंग, पुशअप, लंबी कूद समेत अन्य मानदंडों पर परखा गया। दौड़ शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को चेस्ट नंबर आदि दिए गए। इसके बाद दौड़ स्टेडियम में हुई।
स्टेडियम में 17 अगस्त से 13 जिलों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। शुरुआत में जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए भर्ती परीक्षा कराई गई। इसमें हर दिन अलग-अलग जिलों और तहसीलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जनरल ड्यूटी की परीक्षा एक सितंबर को समाप्त हो गई है। इसके बाद दो सितंबर बुधवार से अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती शुरू हुई है। अब तीन सितंबर को अग्निवीर तकनीकी बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
चार सितंबर को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा एक से 15 जून के बीच अलग-अलग केंद्रों पर कराई थी। लिखित परीक्षा में करीब 89 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 25,920 ने सफलता हासिल की थी।
इन्हीं सफल अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती रैली कराई जा रही है। भर्ती रैली को देखते हुए स्टेडियम के आसपास सेना के जवानों ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें