फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 7160 डोज आई

विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंची वैक्सीन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए मंगलवार को मेरठ से कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खेप लाई गई। इस बार कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन भी भेजी गई है। वैक्सीन की इन 7160 डोज को पुलिस सुरक्षा में ताला बंद गाड़ी से सहारनपुर लाया गया। वैक्सीन को सुरक्षित तरीके से कोल्डचेन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

वैक्सीन लेने के लिए चिकित्सा विभाग की टीम सोमवार को ही मेरठ के लिए रवाना हो गई थी। मंगलवार की सुबह टीम वैक्सीन लेकर सहारनपुर लौट आई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को जो 16 हजार से अधिक डोज आई थी वह कोविशील्ड की थी, मगर इस बार कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन भी भेजी गई है। मगर जिन स्वास्थ्यकर्मियों या फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला टीका कोविशील्ड का लगा है उन्हें दूसरा टीका भी कोविशील्ड का ही लगेगा। आगामी दिनों में जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोवैक्सीन का टीका लगना है उन्हें दूसरा टीका भी इसी वैक्सीन का लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11, 12 और 18 फरवरी को टीकाकरण होना है, जिसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें